फुसरो (बोकारो): स्थानीय शास्त्री नगर स्थित डॉ. उषा सिंह (उषा पॉलीक्लिनिक) में डॉ. रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के दर्जनों मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।
विशेषज्ञों द्वारा जांच
शिविर में मुख्य रूप से मणिपाल हॉस्पिटल, रांची के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) डॉ. धनंजय कुमार ने मरीजों की बारीकी से जांच की। उन्होंने मरीजों को हृदय रोग से बचाव और बेहतर खान-पान के टिप्स भी दिए।
दिग्गज हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह शामिल हुईं। उनके साथ फुसरो नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी, राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह और परवेज अख्तर समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने फाउंडेशन के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा घर बैठे मिल पाती है।
रिपोर्टर: शंकर प्रसाद (फुसरो)
लाइव 11 न्यूज़
