Home » News Update » नवीनगर में भारत जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण 13 से 24 अप्रैल तक, चार चरणों में होगा आयोजन

नवीनगर में भारत जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण 13 से 24 अप्रैल तक, चार चरणों में होगा आयोजन

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में भारत जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में चार्ज अधिकारी जनगणना सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीनगर अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रथम चरण में किया जाएगा, जिसके लिए प्रगणकों और प्रवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण उच्च विद्यालय नवीनगर पोखरा में चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026, दूसरा चरण 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026, तीसरा चरण 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तथा चौथा चरण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

प्रखंड में कुल 556 प्रगणक, 56 रिजर्व प्रगणक, 93 प्रवेक्षक तथा 10 रिजर्व प्रवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य को सही और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण के लिए फील्ड ट्रेनर के रूप में धीरेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार, उपेंद्र कुमार, पिंटू साव, अमरजीत प्रसाद, जयराम पाल, सुशील कुमार, परवेज आलम, मो. वशिम तथा रंजित कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जनगणना कोषांग के प्रभारी एवं उप चार्ज अधिकारी जनगणना राकेश कुमार बनाए गए हैं। इनके सहयोग के लिए शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजीव कुमार, आनंद कुमार, वेंकट रमण, भारत भूषण, अमरजीत प्रसाद, सुशील कुमार और शैलेंद्र कुमार को लगाया गया है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रगणकों और प्रवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया, मकान सूचीकरण और डाटा संकलन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी, ताकि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal