भुरकुंडा | पुरन राम चौक
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच आमजनों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से रविवार को गरीब समाजसेवी संघ द्वारा पुरन राम चौक स्थित न्यू मेडिसिन सेंटर के पास शुद्ध पेयजल प्याऊ की सुविधा शुरू की गई।
इस प्याऊ का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष मनोज राम, सचिव पप्पू सिंह एवं कोषाध्यक्ष उदय स्वर्णकार ने राहगीरों को पानी पिलाकर किया।
मौके पर अध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि जल का संरक्षण और उसका सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और संघ अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहता है।
सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए प्याऊ (जल सेवा) किसी वरदान से कम नहीं होता। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संघ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सेवाएं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
कार्यक्रम में केसी दास, विनोद साव, सुभाष करमाली, लीला सागर, पिंकी देवी, रेणुका दास, बुधेश्वर करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
