Home » News Update » “युगांतर भारती” देवनद- दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट “दामोदर बचाओ आंदोलन” के बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न।

“युगांतर भारती” देवनद- दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट “दामोदर बचाओ आंदोलन” के बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न।

जैनामोड़ नियर आर्यन होटल के समीप चंडी माता मंदिर परिसर में “दामोदर बचाओ आंदोलन” की अहम बैठक बोकारो जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिस के तहत “विश्व पृथ्वी दिवस” 22 अप्रैल 2026 को रांची में माननीय विधायक सरयू राय जी के आवासीय कार्यालय में मनाया जाएगा 22 मई 2026 को “जैव विविधता दिवस” के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा। 25 मई 2026 को “गंगा दशहरा” के अवसर पर “देव नद दामोदर महोत्सव” 2026 का आयोजन बोकारो जिला में 25 स्थानो पर करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार के “नमामि गंगे” कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 2026 से 21अप्रैल 2026 को होगा जिसमे “दामोदर बचाओ आंदोलन” के सभी कार्यकर्ता इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ बोकारो स्वस्थ जैनामोड़ का संदेश जन-जन तक पहुंचाए इस बैठक में जैनामोड़ समिति संयोजक संजय कुमार सिंह दामोदर बचाओ आंदोलन एवं युगांतर भारती के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी इस बैठक में प्रमुख रूप से शंकर प्रसाद सिन्हा,अभिषेक सिंह,रंजीत महतो,रामाधार सिंह यादव,डॉ.पूर्णेन्दु गोस्वामी, अशोक कुमार जगनानी,श्याम बिहारी सिंह,कमल किशोर सिंह,गुजर सिंह,अशोक यादव,गौरी शंकर सिंह,गोपाल साह,सुनील कुमार,विक्रम कुमार महतो, रंजीत महतो,समसुल हक सौदागर,दयालाल गोस्वामी अन्य लोग मौजूद रहे|

लाइव 11 न्यूज रिपोर्टर:- शंकर प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal