Home » News Update » वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती टंडवा में धूमधाम से मनाई गई

वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती टंडवा में धूमधाम से मनाई गई

टंडवा(चतरा)प्रखंड में आज वीरता, सामाजिक न्याय और समर्पण के प्रतीक वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ रविवार को मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन टंडवा अस्पताल के समीप स्थित शिव मंदिर के बगल में पासवान टाउन हॉल में किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

समारोह की शुरुआत बाबा चौहरमल जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके साथ ही भारत देश के संविधान रचेता भीमराव अंबेडकर जी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूरा वातावरण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से भरा हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमित कुमार पासवान एवं कांग्रेस नेता सुभाष कुमार दास ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि किशुन कुमार दास ने कहा कि बाबा चौहरमल केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और न्याय के अग्रदूत थे। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सुमित कुमार पासवान ने कहा कि पासवान समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता सुभाष कुमार दास ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। समारोह में टंडवा प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से आए पासवान समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने समाज के विकास, शिक्षा के महत्व, युवाओं के भविष्य और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में देवकी रजक, प्रोफेसर छोटन पासवान, विजय पासवान,पवन पासवान,मुकेश पासवान, संजय पासवान, अवध राज पासवान,पत्रकार कुन्दन पासवान,सुधीर पासवान, बबलू पासवान, सचिन पासवान, आकाश पासवान, बिहारी पासवान, मदन पासवान, गोविंद पासवान, भोलाराम पासवान, अजीत पासवान, रंजन पासवान, राजू पासवान, रोहित पासवान, दिनेश पासवान, विनोद पासवान, अनमोल पासवान, राजेश पासवान, देवी रजक, सूरज पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे। समारोह के अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि बाबा चौहरमल के आदर्शों को अपनाते हुए समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और आपसी एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। पूरे आयोजन ने न केवल श्रद्धा और सम्मान का संदेश दिया, बल्कि समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal