Home » News Update » गिरिडीह के जरीडीह में 16 अप्रैल को इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यासको लेकर तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा।

गिरिडीह के जरीडीह में 16 अप्रैल को इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यासको लेकर तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा।

आगामी 16 अप्रैल 2026 को गिरिडीह के पचम्बा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। यह कॉलेज 35 एकड़ जमीन में बनकर तैयार होगा, जिसके लिए बाउंड्री का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव मौके पर पहुंचे। उनके साथ गिरिडीह सदर एसडीएम यशवंत श्रीकांत बिस्पुते, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, कर्मचारी शंभू विश्वकर्मा, आमीन एवं ब्लॉक के बड़ा बाबू बबलू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

बताया गया कि इस शिलान्यास कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal