Home » News Update » पत्रकार हितों पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम निर्णय

पत्रकार हितों पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम निर्णय

तेनुघाट —- तेनुघाटस्थित बोकारो जिला संरक्षक नरेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यालय में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक नरेश कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने किया। अंत में जिला महासचिव शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, जिला संरक्षक विल्सन फ्रांसिस, बीरेंद्र प्रसाद सहित दिलीप कुमार, जितेंद्र प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार, पवन कुमार सिंह, अनिल कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले संगठन के कार्यक्रम में बोकारो जिला समिति से 25 से 30 सदस्य भाग लेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर बल दिया जाएगा।

इसके अलावा यह भी तय किया गया कि हर महीने जिले के विभिन्न स्थानों पर मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि प्रत्येक 15 दिनों पर ऑनलाइन माध्यम से Zoom ऐप के जरिए बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पत्रकारों के सुरक्षा कानून सहित कई अहम मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal