Home » News Update » बलकुदरा खुली खदान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

बलकुदरा खुली खदान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

आज बलकुदरा खुली खदान में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग परिषद के तत्वावधान में भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भूरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी सहित प्रबंधक अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अभिनाश चंद्रा, अभिषेक कुमार, रिशु कुमार, रमेश कुमार तथा भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री शशि भूषण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कोलफील्ड मजदूर यूनियन के सचिव पप्पू सिंह, एस.एम. राजकुमार, संजीव दूबे, शैलेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश ओझा, अरबिंद सहाय, नौसाद आलम, शिव कुमार, पंकज, रंजीत एक्का, दिलचंद तुरी, कल्लू, अरिफ हुसैन, बुधनी देवी, प्रदीप राम, आरती देवी एवं सनीचरवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना पदाधिकारी द्वारा डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया गया। इस अवसर पर पप्पू सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक महान नेता, समाज सुधारक एवं भारत के संविधान निर्माता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने जीवन भर समाज में समानता लाने के लिए संघर्ष किया और दलित एवं गरीबों के अधिकार की आवाज बने। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर विदेशों से भी डिग्रियां हासिल कीं तथा छुआछूत के खिलाफ आंदोलन चलाया। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका जीवन सदैव शिक्षा, समानता और परिश्रम का संदेश देता है। 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ।

साथ ही ओबीसी STSC कौंसिल के अध्यक्ष मनोज कुमार राम, सचिव रामानुज प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष रामदेव महतो के नेतृत्व में बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा एवं समानता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

 

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal