बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने डीवीसी जुबली पार्क सहित अस्पताल में संवेदक द्वारा कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया अचानक दोपहर में जुबली पार्क पहुंचे और वहां संवेदक द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर संवेदक को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डीवीसी +2 हाई स्कूल और डीवीसी अस्पताल भवन का भी निरीक्षण कियाl अस्पताल और स्कूल भवन में लाखों रुपये की लागत से चल रहे मरम्मत कार्यों को देखकर उन्होंने समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिविल विभाग के इंजीनियर पवन कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया द्वारा स्वयं बारीकी से निरीक्षण करने से कार्य की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार आएगा और कार्य समय पर पूरा होगा।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
