गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से पूरा जिला शोक में डूबा हुआ है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि के लिए शोकसभा आयोजित की गई।
इस शोकसभा में उपायुक्त रामनिवास यादव एसपी डॉक्टर बिमल कुमार समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुदिव्य कुमार के निधन को राज्य और गिरिडीह जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
