राजपुर (कान्हाचट्टी, चतरा) राजपुर थाना क्षेत्र के बंदा स्थित गहड़ी दोमुहान नदी में मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मदारपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रेवा भुइयां* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेवा भुइयां पिछले 5 दिनों से घर से लापता थे, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
आज सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और तुरंत राजपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी रूपेश कुमारअपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत कैसे हुई, इसका कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपक सिंह की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
