Home » News Update » बगोदर में वृद्ध महिला की सोने की बाली झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद।

बगोदर में वृद्ध महिला की सोने की बाली झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद।

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में वृद्ध महिला के कान से सोने की बाली झपटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 06 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी बगोदर को सूचना मिली थी कि अलगडीहा निवासी वृद्ध महिला सीता देवी, पति जोधो महतो के कान की सोने की बाली तीन अपराधियों ने झपट ली है।इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देने के बाद उनके निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सादाब अंसारी उर्फ सद्दाम खान (36 वर्ष), पिता मतल खान उर्फ नजु खान तथा प्रकाश कुमार (36 वर्ष), पिता बिनोद महतो उर्फ मदन महतो, निवासी औरा, थाना बगोदर को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर करीब 5.5 ग्राम वजन की सोने की दो कान की कनौशी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि मामले में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी पु.अ.नि. राजेश कुमार, पु.अ.नि. अंजन कुमार, हवलदार हरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी 163 नरेश राम, चौकीदार 6/6 नितीश कुमार और चौकीदार 6/7 सुजित कुमार शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal