सिंगपुर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न
कसमार: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो जिला कसमार प्रखंड की बैठक करमा सिंगपुर पंचायत भवन में हुई.
बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी झारखंड आंदोलनकारियों को बिना किसी भेदभाव के जाति पार्टी धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर समान रूप से सम्मान पेंशन देने का काम करें. आंदोलनकारी को जो जेल गए हैं और नहीं गए हैं सभी का झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसलिए सरकार से आग्रह है कि झारखंड आंदोलनकायों को बांटकर राजनीति न किया जाए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी गन अपने मान सम्मान अलग पहचान बाल बच्चों के लिए रोजी रोजगार एवं नौकरियों में 100% अधिकारों की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन सरकार 15 नवंबर राज्य की स्थापना दिवस व धरती आबा बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती से पूर्व देने का काम करें. अन्यथा 15 नवंबर 2026 को उलगुलान एक क्रांति का आगाज होगा .आंदोलनकारी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन,धरना प्रदर्शन करेंगे. इस बार संघर्ष आर-पार का होगा.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारीगंज अपने सम्मान और पहचान की लड़ाई चुनौती के साथ करेंगे बिना संघर्ष के राज्य में आंदोलनकारी को जो सम्मान मिलना चाहिए नहीं मिलेगा इसलिए हमें 15 नवंबर उलगुलान एक क्रांति के तहत संघर्ष को तेज करना है अपने महापुरुषों के सपनों को साकार करना है.

बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा व संचालन विष्णु चरण महतो तथा स्वागत भाषण बैधनाथ महतो ने की.
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी वासिद अंसारी,
विष्णु चरण महतो जगन्नाथ महतो, आलोक कुमार गोस्वामी ,मनीष कुमार, अनवर अंसारी, बिंदेश्वर माझी अशोक कुमार सिंह आलोक कुमार पांडे राज किशोर महतो फागु महतो शुक्र देव महतो,निरंजन महतो, रामनारायण महतो ,राजेश्वर महतो ,वीरेंद्र कुमार महतो, हीरालाल स्वर्णकार, भूषण महतो ,भागीरथ महतो, जय नंदन महतो ,अर्जुन महतो, कैलाश महतो, संतोष महतो ,सुदामा महतो, मुरलीधर महतो ,लक्ष्मी महतो आनंद साहू ,ओमप्रकाश, लखों दर मंडल, रामकिंकर महतो, झगरू महतो ,दुबराज महतो, शिवनंदन महतो,नामेदधारी महतो ,लालमोहन महतो, विशेश्वर महतो, गोविंद महतो, भानु कालिंदी,जानकी महतो सिद्धेश्वर महतो,दल्लू करमाली कृष्ण महतो,रमेश वर्मा बैद्यनाथ महतो ,संतोष कुमार महतो,सुरेंद्रनाथ महतो, निमाई चंद्र महतो ,धर्मनाथ महतो रामदेव प्रसाद महतो, दिनेश हजाम,निरंजन महतो ,झरी राम महतो सहित अन्य प्रमुख थे.
