बेरमो: बोकारो थर्मल अंतर्गत सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में शनिवार को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक भव्य फूड मेले का आयोजन किया जा रहा है.इस विशेष मेले में सीआईएसएफ के जवानों की धर्मपत्नियों और उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पारंपरिक और आधुनिक खान-पान की कई विविधताएं देखने को मिलेंगी.कैंप परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
राजेश सागर की रिपोर्ट,
