Home » News Update » डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने डीवीसी परियोजना प्रधान से की मुलाकात, पत्रांक 674/2026 के माध्यम से उठाईं पंचायत की प्रमुख समस्याएं l

डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने डीवीसी परियोजना प्रधान से की मुलाकात, पत्रांक 674/2026 के माध्यम से उठाईं पंचायत की प्रमुख समस्याएं l

बेरमो: बोकारो थर्मल गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने गुरुवार को डीवीसी परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात की शुरुआत में मुखिया चन्दना मिश्रा ने पत्रांक संख्या 674/2026 के माध्यम से पंचायत की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुखिया ने बताया कि डी पंचायत में फिलहाल तीन समस्याएं सबसे गंभीर हैं।आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाट की स्थिति ठीक नहीं है। घाट तक जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे छठ व्रतियों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। छठ घाट पर सुबह और शाम के समय अंधेरा छाया रहता है। सूर्य को अर्घ्य देने के समय समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कत होती है। पंचायत में बिछी पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। जगह-जगह से लीकेज हो रहा है, जिसके कारण लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। इसे जल्द बदला जाना बेहद जरूरी है। मुखिया ने कहा, “छठ हमारा सबसे बड़ा आस्था का पर्व है। हर साल हजारों श्रद्धालु यहां भगवान भास्कर को अर्घ्य देने आते हैं। अगर घाट और सड़क ठीक नहीं रही तो लोगों को भारी परेशानी होगी।”मुखिया की बातों को गंभीरता से सुनते हुए परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “आपकी सभी बिंदुओं पर हम काम करेंगे। छठ पूजा से पहले छठ घाट का मरम्मत कार्य अवश्य कराया जाएगा और लाइट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पाइपलाइन के कार्य को भी जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा। डीवीसी हमेशा स्थानीय लोगों के साथ खड़ा है।” बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंत में मुखिया चन्दना मिश्रा ने परियोजना प्रधान का आभार जताते हुए कहा कि डी पंचायत की जनता को डीवीसी से काफी उम्मीदें हैं।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal