Home » News Update » पेटरवार थाना क्षेत्र के उलगड्डा में स्कूटी सवार युवक को एर्टिका गाड़ी ने मारा टक्कर, टक्कर में दो घायल

पेटरवार थाना क्षेत्र के उलगड्डा में स्कूटी सवार युवक को एर्टिका गाड़ी ने मारा टक्कर, टक्कर में दो घायल

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनु पेटरवार रोड़ में उलगड्डा में एक एर्टिका गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवको को टक्कर मार दिया जिससे स्कूटी सवर युवक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से पेटरवार उपेल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचर कर बेहतर ईलाज के लिये रांची रेफर कर दिया गया। वहीं घायल युवक में एक का नाम अंकित कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष, पिता अजीत लोहानी और दूसरे घायल युवक का नाम अभिजीत कुमार उम्र लगभग 26वर्ष पिता धरंजय नायक जो पेटरवार के रहने वाले है। वहीं एर्टिका गाड़ी नम्बर जे एच 04 ए सी 2716 है।

वहीं घायलों के इलाज के समय स्वरूप सहाय, पंकज सिन्हा, बब्लु कुमार, गब्बू सिन्हा, मिथलेश कुमार, रूपचंद महथा, गजानंद प्रसाद, कमलेश केवट, राजू महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal