फुसरो: कांग्रेस के कुरपनियां पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार रवानी के पिता लखन रवानी (67) वर्ष का निधन मंगलवार को उनके महावीर स्थान के समीप स्थित आवास में हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रामविलास उच्च विद्यालय दामोदर नदी के तट पर किया गया। उनके निधन पर विधायक कुमार जयमंगल सिंह पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय,फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिप सदस्य टीनू सिंह, मुखिया कविता सिंह, कांग्रेस नेता सुबोध सिंह पवार,यूनियन नेता वीरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजु दिगार,सचिव जितेंद्र सिंह सहित कई लोग ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
