सीसीएल कथारा के नवपदस्थापित महाप्रबंधक राजीव सिंह का हुआ स्वागत, हिंद मजदूर किसान यूनियन ने किया सम्मानित।

कथारा: सीसीएल कथारा क्षेत्र के नवपदस्थापित महाप्रबंधक राजीव सिंह के स्वागत एवं अभिनंदन के अवसर पर हिंद मजदूर किसान यूनियन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ महाप्रबंधक राजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। […]

आत्मीय मुलाकात और शिष्टाचार भेंट के दौरान डीएवी कथारा के प्राचार्य ने नवपदस्थापित महाप्रबंधक का किया स्वागत।

कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने कथारा क्षेत्र के नवपदस्थापित महाप्रबंधक सह- विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति (एलएमसी) के अध्यक्ष राजीव सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक […]

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी गोमिया की बेटी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

गरीबी और संघर्ष को पीछे छोड़ रेशमा ने मलेशिया में लहराया भारत का परचम, ऑटो चालक की बेटी ने अपनी प्रतिभा से बढ़ाया बोकारो और झारखंड का मान   बोकारो/गोमिया: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो गरीबी और अभाव भी सफलता का रास्ता नहीं […]

तेनुघाट बिरसा मुंडा चौक पर निःशुल्क दिया वितरण कार्यक्रम आयोजित

तेनुघाट: भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले दीपावली के अवसर पर बुधवार को तेनुघाट बिरसा मुंडा चौक स्थित चौक पर निःशुल्क दिया वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का शुभारंभ तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन के पदाधिकारियों ने चौक से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय […]

चांपी पंचायत में 12 घंटे के भीतर तीन लोगों को सियार ने काटा, ग्रामीणों में दहशत

पेटरवार प्रखंड में दो माह के दौरान तीसरी घटना, अब तक दो लोगों की मौत और तीन घायल तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत में जंगली सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 12 घंटे के भीतर सियार ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में चांपी पंचायत […]

दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग गिरिडीह का सघन जांच अभियान, 8.5 किलोग्राम दूषित एवं मिलावटी मिठाई कराई गई नष्ट.

गिरिडीह: आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सरिया-बगोदर अनुमंडल अंतर्गत बगोदर प्रखंड में सघन खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। अभियान के […]

कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष को पितृ शोक

फुसरो: कांग्रेस के कुरपनियां पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार रवानी के पिता लखन रवानी (67) वर्ष का निधन मंगलवार को उनके महावीर स्थान के समीप स्थित आवास में हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रामविलास उच्च विद्यालय दामोदर नदी के तट पर किया गया। उनके निधन पर विधायक कुमार […]

भारतीय संस्कृति परीक्षा’ के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार।

डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में 99 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग। कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में दिनांक 3 नवंबर दिन मंगलवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में ,’भारतीय संस्कृति परीक्षा’ का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा पाँचवीं से ग्यारहवीं तक के कुल 99 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। […]

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले विवेक यादव सम्मानित

सुगिया देवी फाउंडेशन ने माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर किया सम्मानित; उपलब्धि को बताया समाज के लिए गौरव बोकारो: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), बोकारो के 12वीं कक्षा के छात्र विवेक कुमार यादव ने अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर […]

धनतेरस पर खरीदारी का सुनहरा मौका! अप्सरा क्रॉकरी में ब्रांडेड सामानों पर 20% तक की छूट

हरिहरगंज (पलामू): धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर हरिहरगंज के दुर्गा मंदिर के पास इंटरनेशनल मार्केट स्थित अप्सरा क्रॉकरी एवं गिफ्ट कॉर्नर में ग्राहकों के लिए विशेष बंपर ऑफर की शुरुआत की गई है। त्योहार के इस खास मौके पर दुकान में उपलब्ध सामानों की खरीदारी पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक की आकर्षक […]