सुगिया देवी फाउंडेशन ने माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर किया सम्मानित; उपलब्धि को बताया समाज के लिए गौरव
बोकारो: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), बोकारो के 12वीं कक्षा के छात्र विवेक कुमार यादव ने अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सुगिया देवी फाउंडेशन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने विवेक कुमार यादव, पिता रोहित लाल यादव, निवासी घरवाटांड़ को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि कम उम्र में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल करना बेहद गर्व की बात है। विवेक ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि विवेक की यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और एक मिसाल है। उनकी उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सुगिया देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेश यादव, समाजसेवी बासु यादव सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने विवेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
