Home » News Update » सीसीएल कथारा के नवपदस्थापित महाप्रबंधक राजीव सिंह का हुआ स्वागत, हिंद मजदूर किसान यूनियन ने किया सम्मानित।

सीसीएल कथारा के नवपदस्थापित महाप्रबंधक राजीव सिंह का हुआ स्वागत, हिंद मजदूर किसान यूनियन ने किया सम्मानित।

कथारा: सीसीएल कथारा क्षेत्र के नवपदस्थापित महाप्रबंधक राजीव सिंह के स्वागत एवं अभिनंदन के अवसर पर हिंद मजदूर किसान यूनियन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ महाप्रबंधक राजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके कार्यकाल में कथारा क्षेत्र के विकास, श्रमिकों के हितों और बेहतर औद्योगिक संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

 

मौके पर यूनियन के प्रतिनिधियों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal