Home » News Update » देव कार्तिक छठ मेला-2026: डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

देव कार्तिक छठ मेला-2026: डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

देव (औरंगाबाद): देव कार्तिक छठ मेला-2026 के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को औरंगाबाद की जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने देव स्थित सूर्यकुंड परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कुंड परिसर में संचालित स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर श्रद्धालुओं को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान स्वास्थ्य शिविर में पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित रखें। किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर बिना विलंब किए त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी तत्परता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि छठ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जिला प्रशासन द्वारा देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाओं के साथ छठ महापर्व संपन्न कराना है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal