तेनुघाट: लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन तेनुघाट दामोदर नदी घाट पर उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का शांतिपूर्ण समापन हुआ। भोर से ही व्रती परिवार सहित घाट पर पहुंचने लगे। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। व्रतियों ने गन्ने के मंडप के नीचे, नदी के जल में खड़े होकर सूप में ठेकुआ, फल, नारियल और दीप लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
अर्घ्य के दौरान परिवार के लोग व्रती के साथ खड़े रहे। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया, प्रसाद बांटा और छठी मैया के गीत गाए। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण किया और एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं। तेनुघाट छठ पूजा समिति दानदाता के सहयोग छठ डाला पर फल का वितरण किया गया। और पंचायत के सहयोग से घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन की टीम भी सुबह से ही घाट पर तैनात रही, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर छठ घाट समिति के देवनन्दन प्रसाद, तेज नारायण तिवारी, तेनुघाट पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, समाजसेवी पप्पू यादव, दीपक कुमार गुप्ता, संजय शर्मा,राजेंद्र नायक, मंटू यादव,मुकेश कुमार,घनश्याम यादव, रॉकी जयसवाल, प्रवीण गुप्ता,लालू गुप्ता, बादल सिंह सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

