Home » News Update » झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर 175 आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए धारदार आंदोलन का आह्वान

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर 175 आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए धारदार आंदोलन का आह्वान

तेनुघाट: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में तेनुघाट गेस्ट हाउस परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र मुंडा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा कि जिन उद्देश्यों और मांगों को लेकर अलग झारखंड राज्य का आंदोलन किया गया था, वे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी पेयजल जैसी बुनियादी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों के बीच पैसे बांटने के बजाय उन्हें स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम होना चाहिए।

 

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। किसानों ने आंदोलन को शुरू से लेकर अंत तक मजबूती प्रदान की। उन्होंने झारखंड के समग्र विकास और आंदोलन के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए किसानों से एक बार फिर धारदार आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने 175 झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पंचानन महतो, महेंद्र मुंडा, चुंबन महतो, महेश रजवार, महेश महतो, बढ़न राम महतो, आनंद कुमार सिन्हा, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, समीर कुमार हलदार, सोमर मांझी, मो. शाहजहां, मो. असगर, मौजीलाल महतो, गुरुचरण महतो, दसई रविदास, मुकुंद साव, बीराम हांस्दा, डेगलाल महतो, उमाचरण रजवार, पत्रकार नागेश्वर महतो, अर्जुन राम, जीतू सिंह, बैनी लाल महतो, समीम राय, दशमी देवी, शशिबाला देवी और बासो देवी सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल थे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए राज्य के विकास के लिए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal