तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

तेनुघाट: माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बोकारो के निर्देशानुसार रविवार 15 नवंबर को तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत में मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने बंदियों को छठ पर्व की बधाई दी। शिविर के दौरान बंदियों को संबोधित करते हुए […]

तेनुघाट में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़

तेनुघाट:  लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन तेनुघाट दामोदर नदी घाट पर उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का शांतिपूर्ण समापन हुआ। भोर से ही व्रती परिवार सहित घाट पर पहुंचने लगे। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। व्रतियों ने गन्ने के मंडप के नीचे, नदी […]

तेनुघाट छठ घाट का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का दिया निर्देश

तेनुघाट: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तेनुघाट छठ घाट में तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार सिंह और पुलिस निरीक्षक गोमिया अनिल कश्यप ने तेनुघाट छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को लेकर ओपी प्रभारी को आवश्यक […]

स्थापना दिवस पर तेनुघाट के बिरसा मुंडा चौक पर माल्यार्पण, एसडीपीओ सहित कई लोग रहे मौजूद 

तेनुघाट: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर तेनुघाट स्थित बिरसा मुंडा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, गोमिया पुलिस निरीक्षक अनिल कश्यप, तेनुघाट ओपी प्रभारी, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। […]

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर 175 आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए धारदार आंदोलन का आह्वान

तेनुघाट: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में तेनुघाट गेस्ट हाउस परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र मुंडा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के स्मारक […]