तेनुघाट: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तेनुघाट छठ घाट में तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार सिंह और पुलिस निरीक्षक गोमिया अनिल कश्यप ने तेनुघाट छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को लेकर ओपी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीपीओ ने स्वयं भी छठ घाट की साफ-सफाई में हाथ बंटाया,
जिससे वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर छठ घाट समिति के देवनन्दन प्रसाद, तेज नारायण तिवारी, तेनुघाट पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, समाजसेवी पप्पू यादव, दीपक कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। एसडीपीओ ने कहा कि छठ पर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

