Home » News Update » निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत :- रमेश कुमार महतो

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत :- रमेश कुमार महतो

स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और लोकतंत्र को मजबूत बनाती है:- रमेश कुमार महतो

पतरातू: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह केवल समाचारों के संकलन और प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज को बुलंद करने, जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा सत्ता को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का सशक्त माध्यम है। एक निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकार समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कठिन परिस्थितियों, चुनौतियों और दबावों के बावजूद सच्चाई को सामने लाना पत्रकारों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। आज के दौर में पत्रकारिता के समक्ष कई चुनौतियां हैं। ऐसे समय में निष्पक्षता, विश्वसनीयता, तथ्यपरक खबरों और जनहित को सर्वोपरि रखना बेहद आवश्यक है। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य किसी के पक्ष या विपक्ष में खड़ा होना नहीं, बल्कि सच्चाई और जनहित के पक्ष में मजबूती से खड़ा होना है। इस अवसर पर मैं सभी पत्रकार साथियों से आग्रह करता हूं कि लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय, जनहित और आम जनता की आवाज को प्राथमिकता देते हुए अपनी लेखनी की गरिमा बनाए रखें। आपकी कलम की ताकत समाज में बदलाव लाने का सामर्थ्य रखती है। आपकी निष्पक्षता ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी पहचान है । समाज को आईना दिखाने वाले और हर बेजुबान की आवाज बनने वाले सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं ।

 

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal