Home » News Update » प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में विजेता ए टीम कुब्बा जीत दर्ज की

प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में विजेता ए टीम कुब्बा जीत दर्ज की

पत्थलगड़ा/चतरा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत स्थित शास्त्री चौक के समीप प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 15 अगस्त को उद्घाटन किया गया था। नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच उद्घाटन के मुख्य अतिथि सीओ उदल राम ,विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व मुखिया संदीप कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फाइनल मैच में बरवाडीह ए टीम , कुब्बा ए टीम, दूसरे सेट मे बरवाडीह बी टीम, कुब्बा बी टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बरवाडीह ए टीम, कुब्बा ए टीम के बीच रोमांचक खेल में संघर्ष करते कुब्बा ए टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि उदल राम , थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, मुखिया संदीप कुमार सुमन ने प्रथम पुरस्कार कुब्बा टीम ने₹5000 हजार और शील्ड जीत दर्ज किया। दूसरे स्थान बरवाडीह ए टीम ₹3000 हजार ए शील्ड तीसरे स्थान पर कुब्बा बी टीम को 2000 हजार रुपए नगद शील्ड देकर सम्मानित किया। मुखिया संदीप कुमार सुमन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शास्त्री चौक में प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर खेल प्रेमियों को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर दिया है। खेल से प्रखंड का नाम रोशन,मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होती है। मानव जीवन के लिए खेल की अहम भूमिका होती है। मौके पर आजाद कुमार, सुमन कुमार, तारकेश्वर दांगी,दशरथ पाण्डेय, चंद्रदेव साव, विकास ठाकुर के आलावे में कई लोग दर्शक उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal