Home » News Update » ONGC बोकारो के CSR मद से गोमिया प्रखंड के तीन पंचायत पूर्वी साडम, झिड़की एवं महली बांध में की गई डीप बोरिंग

ONGC बोकारो के CSR मद से गोमिया प्रखंड के तीन पंचायत पूर्वी साडम, झिड़की एवं महली बांध में की गई डीप बोरिंग

तेनुघाट —- दिव्यांग समाज कल्याण समिति गोमिया प्रखंड के सचिव महबूब अंसारी ने अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ को लिखित आवेदन दे कर ओ एन जी सी बोकारो के सी एस आर मद से गोमिया प्रखंड के तीन पंचायत पूर्वी साडम, झिड़की एवं महली बांध में की गई डीप बोरिंग में अनियमितता की जांच मांग की है। स्वयं सेवी संस्था सह समाज सेवी महबूब अंसारी ने बताया कि ओ एन जी सी बोकारो के द्वारा जीवन ज्योति नाम के संस्था को उपर्युक्त तीन पंचायत में ग्रामीणों को पानी की सुविधा के लिए डीप बोरिंग मोटर पंप सहित नल लगाने का कार्य दिया गया, ताकि इस गर्मी में ग्रामीणों को पानी समस्या से निदान मिल सके। परन्तु जीवन ज्योति एन जी ओ संचालक सूरज यादव के द्वारा अपार अनियमितता बरतते हुए मनमानी ढंग से कार्य कराने का आरोप दिव्यांग कल्याण समिति के सचिव महबूब अंसारी ने लगाया है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से निम्न बिंदुओं पर जांच करने की भी मांग की है, 650 फिट डीप बोरिंग के जगह मात्र तीन सौ फिट बोरिंग किया गया है। स्टील केसिंग 40 फिट लगाना था परन्तु पांच फिट लगाया गया है।सामरसेबल दो एच पी के जगह हाफ एच पी का लगाया गया है। उसने कहा कि इन बिंदुओं पर जांच करने पर कार्य में बरती गई अनियमितता स्पष्ट दिखाई देगा।

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि डीप बोरिंग में अनियमितता बरतने का आवेदन मिला है। पेय जल विभाग के कनीय अभियंता एवं कार्यपालक दण्डापदाधिकारी के द्वारा जांच कराया जाएगा ताकि आरोपों की गंभीरता तक पहुंचा जा सके, पानी एक अहम मुद्दा है गर्मी में।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal