Home » News Update » सदर थाना पुलिस ने बकरीद को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च।

सदर थाना पुलिस ने बकरीद को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च।

चतरा: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर अंचल अधिकारी अनिल कुमार और सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने किया।

 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थानों का दौरा किया, जिसमें सदर मैन रोड, के आसपास के क्षेत्र और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाके शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

 

सदर अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा, “बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।”

 

सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम त्योहार के दौरान लगातार गश्त करेगी और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को रोका जा सके।”

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal