अच्छे अंक लाने वाले बच्चे एवं बच्चियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया जाएगा: शिक्षक अजय कुमार
टंडवा:झारखंड एकेडमी काउंसिल के द्वारा मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है बच्चों में खुशी का माहौल है चतरा जिला के टंडवा प्रखंड के बिंगलात सेरेनदाग में स्थापित झारखंड विकास हाई स्कूल पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के अलख जगा रही है और इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मैट्रिक इंटर में सबसे बेहतरीन परिणाम आया है 95% बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये है । जिसमे से 15 बच्चों का 80% से उपर अंक आया। उनमें से प्रेम कुमार 87% अंक लाकर विद्यालय टॉप किया जबकि संदीप कुमार 86% लाकर द्वितीय स्थान तथा रमेश कुमार 85% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। वही विद्यालय शिक्षक अजय कुमार एवं रविंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि अच्छे अंक लाने वाले बच्चे एवं बच्चियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया जाता है ।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
