Home » News Update » पतरातू थाने के निकट बाइक से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत

पतरातू थाने के निकट बाइक से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत 

पतरातू: पतरातू थाना के निकट रविवार की शाम को बाइक से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी देते हुए पेट्रेच्युटी पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पतरातू थाना के निकट हीरो होंडा स्प्लेंडर सवार एक अज्ञात व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने एक टेंपो के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसकी मौत होने की घोषणा कर दी। मृतक अज्ञात व्यक्ति के पास एक छोटा बैग मिला है। जिसमें 3500 रुपया मौजूद है। शेष उसके पॉकेट सभी खाली मिले। बताते चलें कि मानवता का मिसाल काम करते हुए टेंपो चालक मिथुन करमाली ने घायल पड़े व्यक्ति को कुछ लोगों के मदद से खुद टेंपो में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया।

वैसे स्प्लेंडर बाइक का नंबर जेएच 24 ई 7255 है। सर्च करने पर बाइक के नंबर से रमेश कुमार यादव नाम दिखाई जा रहा है। पतरातू पुलिस पहुंचकर अज्ञात मृतक व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal