अपराह्न 01 से 02 बजे तक राजस्व मामलों की सुनवाई एवं समाधान करने का उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिया निर्देश।
बोकारो: अंचलों में जमीन का म्यूटेशन नहीं होने, जमीन की मापी में परेशानी, जमीन का पारिवारिक बंटवारा एवं अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की शिकायत एवं समाधान की अपेक्षा में आम लोगों को रोजाना अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता हैं तथा सही समय पर अंचल अधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर आमजनों को परेशानी होती है।
इसी को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया है कि प्रत्येक मंगलवार के अतिरिक्त कार्यालय दिवस पर प्रतिदिन अपराह्न 01:00 से 02:00 बजे तक आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, इसकी जानकारी से संबंधित आम सूचना अंचल अधिकारी अपने कक्ष के सामने, सूचना पट्ट पर तथा परिसर में होर्डिंग द्वारा प्रदर्शित करेंगे एवं व्यापक प्रचार – प्रसार कराएंगे।
वहीं, भूमि सुधार उप समाहर्ता अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी अंचलों का सत्तत पर्यवेक्षण करेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक अंचलाधिकारी द्वारा लोगों की समस्या सुनी जा रही है एवं उनका समाधान किया जा रहा है।
यदि ऐसा मामला प्रकाश में आता है कि आम लोगों की समस्या सुनने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है, तो इसकी समीक्षा कर समेकित प्रतिवेदन अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराएंगे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
