टंडवा: आस्था के स्थल प्रसिद्ध चुन्दरू धाम में भव्य सूर्य मंदिर नव निर्माण को लेकर शुक्रवार को धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में धर्मावलंबियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता तथा संचालन सचिव अनिल दास ने किया।
धर्म सभा कार्यक्रम में वाराणासी से आए आचार्य जयनारायण मिश्र ने श्री मदभागवत महापुराण के कई श्लोकों का व्याख्यान कर सनातन धर्म कई देवी देवताओं को साठ हजार प्रायश्चित मंत्र जाप के साथ भव्य सूर्य मंदिर नवनिर्माण की आधार शिला रखने की बात कही। उन्होंने वेद शास्त्र के विधान के अनुसार मंदिर नवनिर्माण करने की बात कही। उन्होंने स्थल निरीक्षण एंव कई ग्रहों के गुण व दोषों से पड़ने वाली प्रभावों के अध्ययन के पश्चात मंदिर नवनिर्माण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर नर्वनिर्माण के बाद गर्भगृह में स्थापित होने वाली प्रतिमा तथा पुरानी प्रतिमा को एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बाद प्राण डालने की विधान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई प्रतिमा के स्थापित होने के बाद पुरानी प्रतिमा का विसर्जन करने की बात कही । उन्होंने जीर्ण अवस्था के पुरानी मंदिर वाली जगह को सिर्फ पुष्प वाटिका के रूप मे उपयोग करने की बात कही। इसे पूर्व वाराणासी से आचार्य समेत स्थानीय व्राह्मण ने संयुक रूप से भगवान गणपति के पुजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर धर्म सभा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पहले आचार्य जय नारायण मिश्र ने सुर्य मंदिर विकास समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
इसके पहले सूर्य मंदिर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, विगुल प्रसाद, नत्थु गुप्ता आदि ने आचार्य जी एवं स्थानीय ब्राह्मणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
एक नजर इधर भी।
चुंदरु धाम में दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव के साथ साथ भव्य मंदिर नवनिर्माण को लेकर आगामी 4 सितबंर को भूमि पूजन किया जाएगा। दोनो कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 27 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, भूमि पूजन के पहले 60 हजार प्रायश्चित मंत्र का जाप गणेश पूजा महोत्सव के दौरान ही मंदिर निर्माण को लेकर अनुष्ठान किया जाएगा
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980