Home » News Update » बिचौलियों पर नकेल कसने का संकल्प, लोकल सेल कमेटी का होगा पुनर्गठन।

बिचौलियों पर नकेल कसने का संकल्प, लोकल सेल कमेटी का होगा पुनर्गठन।

कथारा: कथारा चेतना क्लब में बुधवार शाम को इसराफिल अंसारी की अध्यक्षता में कथारा लोकल सेल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आसपास के विस्थापितों के साथ रोजगार के अवसरों और लोकल सेल के संचालन में सुधार पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में कथारा लोकल सेल में रन ऑफ माइन (आरओएम), स्लरी, और रिजेक्शन प्रक्रियाओं में विस्थापितों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया। इसराफिल अंसारी ने बताया कि विस्थापित समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए उन्हें इन कार्यों में प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही, बैठक में लोकल सेल में बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई। श्रमिक नेता इसराफिल अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा, “लोकल सेल में बिचौलियों की मनमानी अब और नहीं चलेगी।

पूर्व की भांति एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सेल का संचालन करेगी।” इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कमेटी के माध्यम से विस्थापितों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और बिचौलियों के दखल को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और विस्थापितों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

संतोष आस ने कहा पूर्व में स्वर्गीय इजराइल अंसारी के द्वारा सेल कमेटी गठन कर सालों से सुचारू रूप से कथारा लोकल सेल चलाया गया। आज कुछ बिचौलिए सेल में हावी हो गए हैं और अपना स्वार्थ देख रहे हैं अब इनकी मनमानी नहीं चलेगी आसपास के विस्थापित बेरोजगार महिला पुरुष को जोड़कर पुनः सेल कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा और कहां की आने वाले 25 अगस्त सोमवार को चेतना क्लब कथारा में एक और बैठक रखी गई है। जिसमें आसपास के सभी बेरोजगारों को शामिल होने की आग्रह की।

 

यह बैठक कथारा क्षेत्र में रोजगार सृजन और पारदर्शी कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस बैठक में धनेश्वर यादव, दशरथ महतो, मोहम्मद फारूक, प्रदीप यादव, गोंदिया देवी, जाबिर आलम,व दर्जनों महिला पुरुष शामिल रहे।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal