Home » News Update » चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त कांड को लेकर गिरिडीह भाजपा का धरना, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की

चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त कांड को लेकर गिरिडीह भाजपा का धरना, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की

झारखंड के चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में आज सोमवार को गिरिडीह जिला भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए महादेव दुबे ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है, जहाँ आए दिन घोटाले और गंभीर लापरवाहियां सामने आ रही हैं।दुबे ने आरोप लगाया कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में अस्पतालों में अव्यवस्था चरम पर है।

ठेकेदारों को कमीशनखोरी के आधार पर टेंडर दिए जा रहे हैं, जिसके चलते मरीजों को घटिया सामग्रियां और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर किसी योग्य और ईमानदार व्यक्ति को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि राज्य की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal