Home » News Update » *देव दीपावली में रौशन हुआ कोनार: दुर्गा पूजा कमिटी ने मनाया भव्य कार्यक्रम*

*देव दीपावली में रौशन हुआ कोनार: दुर्गा पूजा कमिटी ने मनाया भव्य कार्यक्रम*

बेरमो /कोनार डैम में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 5500 दीयों की रौशनी से पूरा क्षेत्र रौशन हो गया। यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य संरक्षक राणा रणजीत सिंह और परियोजना प्रधान कोनार ने शिरकत की। कार्यक्रम में नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हांसदा, पूर्व मुखिया नारायण गंजू, दिलीप तूरी, सुरेश राम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आस पास के 300 लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया l कार्यक्रम में गीत, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया था। कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में डॉक्टर बी एन मंडल, अशोक कपूर, राकेश कुमार, अशोक राम आदि ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीएसआर के प्रबंधक, गोपाल महतो, चंदन कुमार, सुनील कुमार, चंद्रशेखर और आर सोरेन उपस्थित थे l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal