Home » News Update » वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया खेल कूद का आयोजन।

वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया खेल कूद का आयोजन।

बेरमो: गैरमजरुवा बस्ती में ग्राम समिति द्वारा वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को खेल कूद का आयोजन किया गया। मालूम हो कि इस तरह के खेल कूद विते 35 वर्षों से लगातार वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है मैदान की कमी को देखते हुए वर्तमान जिस जगह पर रेलवे द्वारा बिजली सब स्टेशन निर्माण करने जा रहा है उस जगह पर ग्रामीणों द्वारा लगभग दस लाख रुपए खर्च कर बच्चों के लिए मैदान बनाया गया था। मैदान सुरक्षित रहे इस उद्देश्य से ग्रामीणों ने गिरिडीह लोक सभा के सांसद चन्द्र प्रकाश से फरियाद किए हैं कि रेलवे द्वारा जो बिजली सब स्टेशन खेल के मैदान में नहीं बनाकर अन्यत्र बनाने से ग्रामीणों द्वारा बनाया गया। खेल मैदान सुरक्षित रहेगा। बच्चों के खेल के प्रति मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी उपस्थित रही जिसमें मुख्य रूप से ग्राम समिति अध्यक्ष भरत प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष बद्री प्रसाद सचिव त्रिभुवन दास उपसचिव नरेश राम महतो कोषाध्यक्ष महेश प्रजापति उपकोषाध्यक्ष छबिबाला संगठन सचिव मनोज प्रजापति कार्यालय सचिव रविन्द्र प्रजापति, लिपिक शिवरतन प्रसाद, खेल प्रमुख शिबू प्रजापति व विकास प्रजापति महिला प्रमुख सुशीला देवी, सुमिता देवी, सुषमा देवी, पुरनी देवी, मंजू कुमारी, परमेश्वर प्रजापति, रवि प्रजापति शाहिल प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal