Home » News Update » गिरिडीह जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बसंत 11 और पवन पैंथर के बीच खेला गया जिसमें से बसंत 11 विजेता हुए एवं पवन पैंथर की टीम उपविजेता रही ।

गिरिडीह जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बसंत 11 और पवन पैंथर के बीच खेला गया जिसमें से बसंत 11 विजेता हुए एवं पवन पैंथर की टीम उपविजेता रही ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बसंत 11 और पवन पैंथर के बीच खेला गया जिसमें से बसंत 11 विजेता हुए एवं पवन पैंथर की टीम उपविजेता रही । यहां बताते चले की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर युवा महोत्सव का भव्य रूप का आयोजन किया गया था । इसी अवसर पर इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था और तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट चला। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार मोहम्मद फराज़ अंसारी को , बेस्ट बैट्समैन शिवम् त्रिवेदी , बेस्ट बॉलर का पुरुस्कार सौरव सीना , बेस्ट फील्डर का पुरस्कार अभिजीत आनंद को दिया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से पधारे अभाविप प्रदेश सह मंत्री अंजली सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद (1863-1902) एक महान भारतीय आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे, जिन्होंने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पश्चिमी दुनिया में लोकप्रिय बनाया; । उन्होंने बताया कि ‌ स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी को हुआ था और परिषद 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मानती है। इस दौरान, झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सिन्हा सर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित राष्ट्रहित एवं समाज हित में कार्य करता रहा है एवं स्वामी विवेकानंद जी पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत ने कहा की विद्यार्थी परिषद की साजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच मिला । इस अवसर पर जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं कार्यक्रम का समापन नगर मंत्री नीरज चौधरी ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से रंजीत रॉय , विनय शर्मा , इंजीनियर विनय सिंह , महादेव दुबे , रंजीत राय ,, उज्जवल तिवारी ‌, प्रदेश SFS सह संयोजक अनीश रॉय , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि त्रिवेदी , सुश्री मुस्कान कुमारी, नगर सह मंत्री शुभम , सदानंद , कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पायल , सावित्री कुमारी, विवेक तवे, मुन्ना पंडित, कॉलेज सह मंत्री करण यादव, दीपक वर्मा, कॉलेज मीडिया प्रभारी बिट्टू मोदी उपस्थित रहें।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal