मो शाहबान
चतरा: जिले के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करते हुए मॉडल कॉलेज, चतरा में शनिवार को एक विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात इतिहासकार डॉ. अमित कुमार सुमन ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इतिहास की बारीकियों से अवगत कराया। इस पहल ने चतरा जैसे सुदूर क्षेत्र में ‘डिजिटल शिक्षा’ के नए द्वार खोल दिए हैं।
कुलपति ने किया उत्साहवर्धन
कार्यक्रम की शुरुआत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. डॉ. चन्द्रभूषण शर्मा के संबोधन से हुई। कुलपति ने डॉ. सुमन का परिचय कराते हुए कहा कि देश-विदेश में व्याख्यान देने वाले विद्वान का चतरा के विद्यार्थियों से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर बताया और डॉ. सुमन का आभार व्यक्त किया।
झारखंड के इतिहास पर चर्चा और करियर काउंसलिंग
डॉ. अमित सुमन ने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से चतरा और झारखंड के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
