Home » News Update » केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

बेरमो /केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार, 07 फरवरी 2025 को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आशीर्वाद समारोह सह प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और उनका मार्गदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पूरी लगन और मेहनत से आशीर्वाद समारोह में भाग लेना चाहिए और अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। उन्होंने पौष्टिक भोजन लेने, समय प्रबंधन एवं लेखन कौशल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप एक कलम एवं चॉकलेट प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक मोहम्मद इमरान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश पाठक ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

बेरमो से राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal