Home » News Update » ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों का एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों का एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

तेनुघाट: ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों का एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल, पेटरवार के मैदान से अखिल भारतीय किसान सभा का जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो, चुंबन महतो, दिवाकर महतो, अजीत कुमार, महेश रजवार, देवानंद प्रजापति, इत्यादि ने किया। विभिन्न जगहों से गुजरते हुए पेटरवार बाजार टांड में जुलूस सभा में बदल गया।

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने अमेरिका भारत ट्रेड डील को भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला बतलाया। श्री महमूद ने कहा कि अमेरिका – भारत ट्रेड डील के अंतर्गत भारत को पहले जो तीन प्रतिशत टैरिफ लगता था, अब 18% टेरिफ देना होगा, जबकि भारत में बिकने वाला अमेरिकी उत्पादों पर कोई टेरिफ नहीं लगेगा। इस डील से भारत के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। श्री महमूद ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैला कर देशवासियों का ध्यान बांटने और उनकी एकता खत्म करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।

सभा की अध्यक्षता दिवाकर महतो ने किया तथा मौजीलाल महतो, पंचानन महतो, गोविंद मांझी, आनंद कुमार सिन्हा , उमा चरण रजवार , दुखन महतो ने संबोधित किया। सभा में नंदलाल महतो, मणिलाल बास्के, गोविंद मांझी, दीनू रजवार, कल्पना देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal