Home » News Update » भोलाडीह में होशिर पंचमी पर अहम बैठक, मनसा मंदिर के सामने होगी डीप बोरिंग

भोलाडीह में होशिर पंचमी पर अहम बैठक, मनसा मंदिर के सामने होगी डीप बोरिंग

गोमिया: होशिर पंचमी के अवसर पर भोलाडीह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, समाजसेवी चितरंजन साव एवं ओएनजीसी के प्रतिनिधियों के बीच वार्तालाप हुई। बैठक में क्षेत्र की पेयजल समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मनसा मंदिर के सामने डीप बोरिंग कराई जाएगी, ताकि गर्मी शुरू होने से पहले स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल संकट गंभीर रूप ले लेता है, इसलिए समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है।

जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है और पेयजल जैसी आवश्यक समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वहीं समाजसेवी चितरंजन साव ने इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी के सहयोग की अपील की।

इस निर्णय से भोलाडीह के लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाली गर्मी में उन्हें पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal