Home » News Update » गिरिडीह में तेलोडीह क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ भव्य समापन, मरियम एकेडमी ने ट्रॉफी पर जमाया अपना कब्ज़ा।

गिरिडीह में तेलोडीह क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ भव्य समापन, मरियम एकेडमी ने ट्रॉफी पर जमाया अपना कब्ज़ा।

गिरिडीह: तेलोडीह में आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान फाइनल मुकाबला समीर इलेवन और मरियम एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें मरियम एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

 

वंही इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह डीएसपी कौसर अली, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, हाउस ऑफ जॉनसन के प्रोप्राइटर मेहताब अंसारी एवं स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम के द्वारा संयुक्त रूप से बैटिंग और बॉलिंग कर किया गया। इस दौरान मैच से पूर्व राष्ट्रगान प्रस्तुत कर खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने देशभक्ति का संदेश दिया।

इस समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों का आयोजन समिति एवं स्थानीय युवाओं की ओर से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम की महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका रही। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता शांति, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम मरियम एकेडमी को ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता समीर इलेवन टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मशहूर डॉक्टर मो० रियाज साहब, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी एवं मुखिया शब्बीर आलम के द्वारा दोनों टीमों को प्राइज देकर उनका हौसला अफजाई किया गया तथा साथ ही खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वंही

तेलोडीह क्रिकेट प्रीमियर लीग का यह समापन खेल, सम्मान और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal