Home » News Update » महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात।

महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात।

हर हर महादेव के लगे जयकारे, आकषर्क झलकियां प्रदर्शित की 

देवघर: पालोज़री क्षेत्र अंतर्गत खागा शिव मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात झांकी निकाली गई इस आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। खागा बाजार क्षेत्र में हर हर महादेव के जयकारे सुनाई दिए। झांकी का नेतृत्व कमेटी मेंबर गिरधारी मंडल, बापी मंडल, माधव मंडल, निर्मल खा, नारायण, मुखिया प्रतिनिधि गुपिन रजवार, रूपेश खा, मनीष मंडल, रवि मंडल, कृष्ण मंडल एवं कमेटी के सभी सदस्य ने किया। इसमें सैकड़ो झांकियां ढोल नगाड़े और बैंड बाजे शामिल थे। भगवान शिव माता पार्वती, गणेश और नदी सहित कई पुरानी पात्रों की आकर्षक झलकियां प्रदर्शित की गई। देखने के लिए सड़कों के दोनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। शिव बारात के शांतिपूर्ण समापन के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

देवघर से याकुब की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal