Home » News Update » महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवालयों तथा मंदिरो में शिव भक्तों की भारी भीड़

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवालयों तथा मंदिरो में शिव भक्तों की भारी भीड़

तेनुघाट: महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवालयों तथा मंदिरो में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी।

गोमिया पूर्व विधायक बबीता देवी भी तेनुघाट सरहचिया पंचायत पहुंची और भगवान शिव की बराती निकाली। बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा अपने पुरे परिवार अपने माता, पिता, पत्नी एवं बच्चों के साथ महा शिवरात्रि पूजा के अवसर पर तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में भोले बाबा के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा भगवान भोले नाथ से समस्त बेरमो अनुमंडल वाशियो के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कमाना की है। 

तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़, सरहचीया, उलगड्डा सहित अन्य कई जगहों पर शिवालयों में पुजा अर्चना के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ देखी गयी। महाशिवरात्रि के अवसर पर तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक मंदिर समेत दर्जनों शिवालयों को आकर्षक डेकोरेशन, फूलों से सजाया गया था। वहीं इन शिवालयों में हजारों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ तथा मैया पार्वती की पुजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं शिव भक्ती गानों से क्षेत्र भक्ति मय हो गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने भी मंदिर पहुंच कर भगवान शिव की पूजा अर्चना किया। वहीं इस अवसर पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, वेंकट हरि विश्वनाथन, योगेश नंदन प्रसाद, सुजय आनंद, उदय सिंह, रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, अनील कुमार, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, अनु कुमार, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, शशी मिश्रा, राजीव कुमार पांडेय सहित अन्य कई भक्त शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal