Home » News Update » महाशिवरात्रि का पावन पर्व: सायलबगीचा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

महाशिवरात्रि का पावन पर्व: सायलबगीचा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

दीपक सिंह की रिपोर्ट,

कान्हाचट्टी: प्रखण्ड के सायलबगीचा में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर सायलबगीचा के अलावे क्षेत्र के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने श्रद्धा और भक्तिभाव से जलाभिषेक किया और जयकारा लगाते दिखे।

 

श्रद्धालुओं में महिलाएं बढ़ चढ़कर शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया। मौके पर पुजारी भजन ब्राह्मण पंडित जी ने बताया कि महाशिवरात्रि, महान‌ सनातन संस्कृति का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रमुख पर्व है।

 

माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

 

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है तथा इस पावन दिन पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था अर्थात् शिव और शक्ति का मिलन हुआ था. इस तरह अन्य त्योहारों की तुलना में महाशिवरात्रि को अत्यंत आध्यात्मिक और साधनात्मक माना जाता है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal