चतरा: झारखंड ताइक्वांडो संघ के आदेशानुसार चतरा जिले में रविवार को कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। पुरानी कचहरी, चतरा स्थित ताइक्वांडो क्लब में यह परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से लगभग 100 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
यह बेल्ट परीक्षा चतरा जिला ताइक्वांडो संघ एवं चतरा जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई। परीक्षा में खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
झारखंड ताइक्वांडो संघ के सचिव उमेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो न केवल एक खेल है, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक मजबूती का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि नियमित अभ्यास से ही सफलता मिलती है।
परीक्षा में भाग लेने वाले प्रमुख विद्यालयों में शामिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय चतरा, दिल्ली पब्लिक स्कूल जितनी मोड़ चतरा,नाजरेथ इंग्लिश मीडियम चतरा, होली गार्डन नेशनल पब्लिक स्कूलचतरा, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल चतरा, लोयोला अकैडमी चतरा, दिल्ली पब्लिक स्कूल चतरा।
सफल परीक्षा के बाद झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा सभी योग्य खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो उनकी अगली बेल्ट स्तर की ओर बढ़ने में मददगार साबित होंगे।
इस सफल आयोजन में चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें शामिल अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा सचिव उमेश कुमार
सह-सचिव राम प्रकाश, सुजीत कुमार
कोषाध्यक्ष शंभू कुमार नेशनल कोच रितेश कुमार, अवध किशोर राणा, विक्की कुमार दास नेशनल प्लेयर राखी कुमारी, राहुल कुमार, अवध किशोर राणा, प्रत्यूष कुमार, विशाल कुमार
चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा एवं सचिव उमेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और चतरा जिले को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
