Home » News Update » वरिष्ठ नेता मृणाल कांति देव का रविवार सुबह को निधन हो गया।

वरिष्ठ नेता मृणाल कांति देव का रविवार सुबह को निधन हो गया।

तेनुघाट: गोमिया विधानसभा क्षेत्र के साड़म बंगाली टोला निवासी समाजसेवी सह सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता मृणाल कांति देव का रविवार सुबह को निधन हो गया। दिवंगत देव की उम्र लगभग 80 वर्ष थी। वे अविवाहित थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। दिवंगत मृणाल कांति देव की मृत्यु की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया। अंतिम विदाई के दौरान रिश्तेदार, स्थानीय लोग, समर्थक मौजूद थे। मालूम हो कि दिवंगत मृणाल कांति देव सिंचाई विभाग से सेवा निवृत हुए थे उसके बाद समाजसेवी के रूप में कार्य कर रहे थे। वे कई कन्याओं का विवाह में भी सहयोग किए थे। वे गोमिया विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके निधन पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, भाकपा नेता इफ्तिखार महमूद, वरिष्ठ अधिवक्ता एस एन दे, अरुण कुमार सिन्हा, जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal