Home » News Update » करिश्मा के रहस्यमई मौत से दुखित परिवारजनों से मिलने विधायक पहुंचे सिसई

करिश्मा के रहस्यमई मौत से दुखित परिवारजनों से मिलने विधायक पहुंचे सिसई

दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर से किया जा रहा है प्रयास : विधायक कुमार उज्ज्वल दास

सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि दुखित परिवार से साथ हैं खड़ा : ईश्वर दयाल पांडेय (प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि)

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

टंडवा : सिसई गांव की दलित बेटी करिश्मा की रहस्यमयी मौत से दुखित परिवारजनों से मिलकर विधायक उज्ज्वल दास ने ढाढस बंधाया। मामले में सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने कहा है कि करिश्मा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर जंग जारी रहेगी। आरोपी महिला मनीषा और ड्राइवर सुजीत दास की गिरफ्तारी और जेल जाना उसे न्याय दिलाने का पहला कदम है। विधायक ने कहा कि करिश्मा को न्याय नही मिलने तक प्रयास जारी रहेगा। विधायक कुमार उज्जवल ने प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि न्याय में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक ने सिविल सर्जन से बात कर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिल्कुल सही व समय पर उपलब्ध करवाया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े सभी राज से पर्दा उठेगा और सच्चाई सामने आएगी। मौके पर टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, वरिष्ट नेता प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द तिवारी, पेयजल विभाग सांसद प्रतिनिधि रामचन्द्र प्रसाद, रमेश राणा, युवा नेता रविन्द्र गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, उदय पांडेय, विस्तारक धनंजय पांडेय, श्याम सिंह, सुमन भारतीय, सुधीर चौरसिया, कामेश्वर गुप्ता, रामचन्द्र पांडेय, धनंजय चौबे, सुरेश ठाकुर, संतोष पांडेय, प्रवीण कुमार, प्रवेश कुमार, विवेक कुमार, नरेश रजक, सुरेन्द्र भुइयां व अन्य मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal