कथारा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू मिशन लाइफ केयर फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं नदियों की स्वच्छता को लेकर कथारा में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथारा चौक से ओपी थाना कथारा तक साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण कम करने का संदेश दिया गया। साथ ही वृक्षारोपण एवं नदियों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
साइकिल प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अमन कुमार यादव द्वितीय, अशोक कुमार यादव तृतीय तथा मिंकु कुमार पांडे चौथे स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। सभी लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, एनएमएलसीएफ की संस्थापक सुनीता सिंह, मनोज सिंह, शुभम कुमार, बाबू मुंडा, जुगनू, उत्तम चौबे, रोशन कुमार, हिमांशु, साहिल, शिव शंकर, पवन, नोशी खान, रेखा केडिया, सविता सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
